BREAKING

शुक्रवार दोपहर दवा बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां काम करने वाली 19 वर्षीय युवती पर एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने युवती पर पांच से ज्यादा वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। घायल युवती की पहचान बापू नगर निवासी पूजा रजक के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की और घायल युवती को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना से दवा बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है








