
धार/पीथमपुर | संवाददाता: संदीप सिंह राणाजी
राष्ट्रीय सनातन सेना भारत (सनातन सर्व सेवा संघ) ने संगठन का विस्तार करते हुए अर्जुन सिंह (निवासी धार) को धार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन की कोर कमेटी द्वारा परम पूज्य सच्चिदानंद महाराज एवं पूज्य गुरुदेव दंदरौआ महाराज के आशीर्वाद से की गई।
मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पंकज ठाकुर द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि अर्जुन सिंह की सनातन धर्म के प्रति निष्ठा, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
संगठन ने विश्वास जताया कि अर्जुन सिंह अपने नेतृत्व में सामाजिक जागरूकता के माध्यम से सनातन धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर धार, पुलिस अधीक्षक, संबंधित एसडीएम, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संयोजक एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।
अर्जुन सिंह के जिला अध्यक्ष बनने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री बबलू गौड़ सहित संगठन के कार्यकर्ताओं सूर्यांश शर्मा, मितेश राठौर, अमन सोलंकी, अर्पित सोलंकी, मयंक बैरागी, जयंत सेन, दीपू ठाकुर और अक्षय नागर सहित अनेक शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।





