नर्मदापुरम | संवाददाता – रूद्र प्रताप सिंह चौहान
नर्मदापुरम कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविशंकर मार्केट क्षेत्र से 9 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त की है। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 80 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹20,000 बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा (IPS) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन तथा एसडीओपी जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रविशंकर मार्केट निवासी शुभम माहुले के ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान उसके घर के सामने बने कमरे से 9 पेटी देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई।
मौके से मिले दस्तावेजों के आधार पर आरोपी की पहचान शुभम माहुले पिता रमेश चंद्र माहुले, निवासी रविशंकर मार्केट, थाना कोतवाली, जिला नर्मदापुरम के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के प्रकरण में दंडित हो चुका है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
करणी सेना न्यूज मध्यप्रदेश
Post Views: 276