
मंदसौर। शहर के अभिनंदन क्षेत्र स्थित सुंदरम वाटिका के पास शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रवि माली, निवासी कर्मचारी कॉलोनी, अभिनंदन के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार रवि माली सुबह फूल तोड़ने के लिए निकले थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने रवि पर जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के साथ हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
— करणी सेना न्यूज़ मध्यप्रदेश








