
पीथमपुर। थाना सागौर पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 10 दिनों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना सागौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 110/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी सागौर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। लगातार तलाश और तकनीकी जांच के बाद 29 जून 2026 को पुलिस ने आरोपी बंटी पुत्र मुकेश चौहान (24 वर्ष), निवासी मोतीनगर, सागौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।
पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(एम), 127(4) बीएनएस तथा 5(एल)/6 एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे, सहायक उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र श्रीवास्तव एवं प्रधान आरक्षक मनीष चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने कहा है कि नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
संदीप सिंह पिरामपुर
— करणी सेना न्यूज़ मध्यप्रदेश








