BREAKING

बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान मारुति वैन में विस्फोट मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनका जुलूस निकाला है। लेकिन सवाल यह है कि क्या केवल जुलूस निकालना ही पर्याप्त कार्रवाई है?
यदि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई नहीं होती है, तो ऐसे खतरनाक और जानलेवा कृत्यों को बढ़ावा मिल सकता है। सार्वजनिक आयोजनों में इस तरह के स्टंट और विस्फोटक प्रदर्शन न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं, बल्कि आम लोगों की जान को भी खतरे में डालते हैं।
जरूरत इस बात की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी शहर में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।








