पिंदोनिया, जिला शाजापुर।
गायत्री पब्लिक स्कूल पिंदोनिया में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की शिक्षिकाओं के पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत के साथ हुई। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षिकाओं को कंकू-चावल की बिंदी लगाकर, माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर का वातावरण उत्साह, सम्मान और खुशी से सराबोर नजर आया।

शिक्षिकाओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय प्राचार्य दिनेश केलकर एवं विद्यार्थियों द्वारा सभी शिक्षिकाओं को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षिकाओं ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही एक शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने बच्चों को निरंतर मेहनत करने और अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने का संदेश दिया।
विद्यार्थियों ने दी शानदार नृत्य प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित विद्यालय परिवार का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए विद्यालय परिवार ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया।
शिक्षक दिवस के इस आयोजन ने विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं के बीच गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना देखने को मिली।
बच्चों को कराया गया अल्पाहार
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को अल्पाहार कराया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की और शिक्षक दिवस के आयोजन का आनंद लिया।
गायत्री पब्लिक स्कूल पिंदोनिया का यह आयोजन शिक्षा के साथ संस्कार और गुरुजनों के सम्मान की भावना को बढ़ावा देने वाला रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
न्यूज – करणी सेना न्यूज मध्यप्रदेश
जिला ब्यूरो चीफ – दिनेश केलकर, शाजापुर

