शाजापुर। करणी सेना परिवार शाजापुर के जिला संगठन मंत्री नानू बना शुजालपुर का जन्मदिन करणी सेना परिवार के जिला कार्यालय पर उत्साह एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा और पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नानू बना का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
जन्मदिन के अवसर को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए शासकीय अस्पताल में जिला अध्यक्ष सोनू बना और उनकी पुरी टीम के द्वारा रक्तदान भी किया गया। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश देते हुए नानू बना को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर करणी सेना परिवार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि समाजसेवा के संकल्प के साथ मनाना एक सकारात्मक पहल है।
करणी सेना परिवार ने नानू बना शुजालपुर के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन एवं निरंतर सामाजिक सेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
करणी सेना न्यूज मध्यप्रदेश
जिला ब्यूरो चीफ — दिनेश केलकर, शाजापुर

