
देशनोक (राजस्थान)। UGC रोलबैक के विरोध में प्रस्तावित 600 किलोमीटर पदयात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस अभियान के समर्थन में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाज के लोगों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में महिपाल सिंह मकराना को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की गई है।

आयोजकों के अनुसार, 11 जुलाई को देशनोक स्थित श्री करणी माता मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में समाजजन एकत्र होंगे। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता अनिल जी मिश्रा भी उपस्थित रहेंगे और आंदोलन के समर्थन में अपनी भागीदारी निभाएंगे।

आयोजकों ने सभी विप्र बंधुओं एवं समाज के लोगों से अपने बच्चों के भविष्य और शिक्षा से जुड़े इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि यह पदयात्रा UGC रोलबैक के विरोध में जनजागरण और शिक्षा संबंधी मांगों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
आयोजकों का विश्वास है कि 11 जुलाई को देशनोक में होने वाला यह कार्यक्रम आंदोलन को नई दिशा और व्यापक जनसमर्थन प्रदान करेगा।





