
शाजापुर। करणी सेना परिवार द्वारा जिले के पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन करणी सेना परिवार के प्रमुख ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर, प्रदेश संगठन मंत्री अजीत सिंह खड़ी डोडिया एवं पूर्व संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह झाला के मार्गदर्शन में तथा जिलाध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

समारोह के दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का राजपूती परंपरा के अनुसार पुष्पमाला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया। प्रदेश संगठन मंत्री अजीत सिंह खड़ी डोडिया ने पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय, बेरछा एसडीओपी नागेंद्र सिंह तथा कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला का सम्मान किया।

कार्यक्रम में करणी सेना परिवार की शौर्य परंपरा के प्रतीक स्वरूप पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत सहित सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न के रूप में तलवार भेंट की गई। वक्ताओं ने यशपाल सिंह राजपूत के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके प्रशासनिक कार्यों की प्रशंसा की और नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर करणी सेना परिवार के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जिला ब्यूरो: दिनेश केलकर, शाजापुर
करणी सेना न्यूज़ मध्यप्रदेश







