
पीथमपुर सेक्टर-1 के धन्नड़ क्षेत्र में बिजली ट्रांसफार्मर फटा, इलाके में अफरा-तफरी
पीथमपुर। औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर-1 स्थित धन्नड़ क्षेत्र में मंगलवार को अचानक एक बिजली ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर फटने के साथ ही तेज आवाज हुई और चिंगारियां निकलने लगीं। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास मौजूद लोगों ने दूरी बना ली। घटना के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
फिलहाल किसी जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रांसफार्मर की जांच तथा विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू किया।
ट्रांसफार्मर फटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर ओवरलोड या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
संदीपसिंह राणा जी पीतमपुर








