
देश में विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा से जुड़े UGC के नए नियमों के विरोध में एक बड़े जनआंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। इस आंदोलन का नेतृत्व दादा महीपाल सिंह मकराना करेंगे। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर देशभर के छात्र-छात्राओं, युवाओं, शिक्षकों, अभिभावकों एवं समाज के सभी वर्गों से इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
दादा महीपाल सिंह मकराना ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि UGC द्वारा लागू किए जा रहे नए नियम शिक्षा व्यवस्था के लिए नुकसानदायक हैं और इनका व्यापक विरोध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी वर्ग विशेष का विषय नहीं, बल्कि पूरे देश के भविष्य का आधार है। इसलिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह शिक्षा के हित में इस आंदोलन का हिस्सा बने।
उन्होंने जानकारी दी कि 11 जुलाई से 600 किलोमीटर लंबी विशाल पदयात्रा राजस्थान के देशनोक करणी माता मंदिर (बीकानेर) से शुरू की जाएगी, जिसका उद्देश्य UGC के नए नियमों को वापस लेने की मांग को बुलंद करना है। उन्होंने दावा किया कि यह पदयात्रा देश की सबसे बड़ी शिक्षा बचाओ यात्रा होगी, जिसमें हजारों छात्र, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
मकराना ने अपने संदेश में कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि देश के छात्रों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इन नियमों पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो उच्च शिक्षा व्यवस्था पर दूरगामी प्रभाव पड़ सकते हैं।
आयोजकों द्वारा जारी पोस्टर में “UGC Rollback”, “शिक्षा बचाओ, देश बचाओ”, “शिक्षा पर वार नहीं सहेंगे” और “UGC के काले कानून मुर्दाबाद” जैसे नारे प्रमुखता से दिए गए हैं। साथ ही देशभर के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह पदयात्रा 11 जुलाई से प्रारंभ होगी और लगभग 600 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा के दौरान विभिन्न शहरों और कस्बों में जनसभाएं, संवाद कार्यक्रम और छात्र-युवा बैठकों का आयोजन भी किया जा सकता है।
दादा महीपाल सिंह मकराना ने अपने वीडियो संदेश के अंत में कहा कि “यह सिर्फ एक पदयात्रा नहीं, बल्कि शिक्षा और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई है। मैं देश के हर छात्र, युवा, शिक्षक और जागरूक नागरिक से अपील करता हूं कि इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें और शिक्षा बचाने की इस मुहिम को मजबूत करें।”
फिलहाल इस खबर में इतना ही। ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए करणी सेना न्यूज मध्यप्रदेश के साथ





