पतोली। ग्राम पंचायत पतोली में हुए उपचुनाव के परिणाम 3 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे घोषित किए गए। चुनाव परिणाम में दिलीप सिंह चावड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 65 मतों से हराकर जीत दर्ज की।
दिलीप सिंह चावड़ा की जीत के बाद समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
वहीं करणी सेना परिवार के जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा ने भी दिलीप सिंह चावड़ा को उपचुनाव में जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने चावड़ा के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए पंचायत के विकास और ग्रामीणों के हित में बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विजय के बाद दिलीप सिंह चावड़ा ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता के विश्वास और समर्थन की जीत है। उन्होंने पंचायत के विकास, जनसमस्याओं के निराकरण और ग्रामीणों के हित में कार्य करने की बात कही।
65 मतों से मिली जीत के बाद समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

