मंदसौर। भगवान पशुपतिनाथ महादेव शाही पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान भगवान ने नगरवासियों के हाल-चाल पूछे और श्रद्धालुओं को दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान किया।
शाही पालकी के दर्शन के लिए शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर भगवान पशुपतिनाथ का स्वागत किया। पूरा नगर हर-हर महादेव और जय पशुपतिनाथ के जयकारों से गूंज उठा।
शाही पालकी यात्रा में ढोल-नगाड़े, अखाड़े, शिव-पार्वती की झांकियां और धार्मिक प्रस्तुतियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। पारंपरिक वेशभूषा में शामिल श्रद्धालुओं और अखाड़ों ने यात्रा में भक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया।
भगवान पशुपतिनाथ की शाही पालकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों के दोनों ओर मौजूद रहे। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आस्था, भक्ति और धार्मिक उल्लास का अद्भुत संगम बना रहा।
मांगू सिंह गौड़ मंदसौर
करणी सेना न्यूज मध्यप्रदेश |

