शाजापुर। सावन के पावन अवसर पर शाजापुर से नेनावाद तक निकाली जा रही जय शिव कावड़ यात्रा का जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेडा के नेतृत्व में करणी सेना परिवार द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कावड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया।
इसी क्रम में करणी सेना परिवार द्वारा कावड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा एवं आत्मीय स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान करणी सैनिकों ने श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया और भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
हर-हर महादेव और जय शिव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। करणी सेना परिवार ने इस धार्मिक यात्रा के सफल एवं मंगलमय आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
करणी सेना न्यूज मध्यप्रदेश
जिला ब्यूरो चीफ — दिनेश केलकर, शाजापुर

