शाजापुर। 9 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को लेकर करणी सेना परिवार द्वारा शनिवार, 8 अगस्त को बाइक आमंत्रण रैली निकाली गई। करणी सेना परिवार के प्रमुख ठाकुर श्री जीवन सिंह शेरपुर के आगमन को लेकर आयोजित इस रैली का नेतृत्व प्रदेश संगठन मंत्री श्री अजीत सिंह खड़ी डोडिया ने किया।
बाइक रैली में करणी सेना परिवार के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। साथ ही सर्व समाज के लोगों ने भी रैली में सहभागिता की।
जिला अध्यक्ष सोनू बना ने बताया कि बाइक रैली के माध्यम से शाजापुर जिले की देशप्रेमी जनता को 9 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा में किसान वर्ग की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रहेगी।
करणी सेना परिवार ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति के इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

