पीथमपुर। महाराष्ट्र समाज पीथमपुर द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्राप्त करने वाले मराठी समाज के प्रतिनिधियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद भाजपा एवं कांग्रेस में जिले स्तर पर दायित्व प्राप्त करने वाले मराठी समाज के प्रतिनिधियों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा धार जिला मंत्री सौ. संध्या शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा धार जिला सोशल मीडिया प्रभारी सौ. मनीषा पाटील तथा धार जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ. हेमंत हिरोळे का सम्मान किया गया।
महाराष्ट्र समाज पीथमपुर के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के लोगों को विभिन्न राजनीतिक दलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना पूरे मराठी समाज के लिए गौरव की बात है। समाज की ओर से सभी सम्मानित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित एवं जनसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
समाज के सम्मान से बढ़ा उत्साह
सम्मान समारोह के दौरान भाजपा महिला मोर्चा धार जिला मंत्री सौ. संध्या शर्मा ने कहा कि समाज का उन्हें हमेशा सहयोग और आशीर्वाद मिला है। इसी सहयोग के चलते वे पीथमपुर नगर पालिका परिषद में पार्षद के पद पर भी रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि समाज के आशीर्वाद और सहयोग से संगठन ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका वे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने महाराष्ट्र समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
समाज के साथ और सहयोग से राजनीतिक व सामाजिक जीवन सुगम
भाजपा महिला मोर्चा धार जिला सोशल मीडिया प्रभारी सौ. मनीषा पाटील ने सम्मान के लिए समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का साथ और सहयोग मिलने से राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन सहज और सरल हो जाता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र समाज पीथमपुर द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायी है और समाज का स्नेह हमेशा उनके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
समाज से ही हमारी पहचान, समाज के प्रति जिम्मेदारी भी
धार जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ. हेमंत हिरोळे ने कहा कि वे समाज से ही उभरे हैं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझना उनका दायित्व है। उन्होंने समाज के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जब भी समाज को उनकी आवश्यकता होगी, वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र समाज पीथमपुर द्वारा आयोजित यह समारोह समाज की एकता और अखंडता का सुंदर संदेश देता है।
बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में महाराष्ट्र समाज पीथमपुर के सतीश देशमुख, यशवंत पैठणकर, नितिन पाटिल, बाळू महाजन, सुनील ठोसरे, पावबा पाटिल, संभाजी बोरसे, दामोदर खाचणे, सूरजमल शर्मा, भानुदास पाटिल, गणेश पाटिल, अनिल पाटिल, देवीदास पाटिल, राजेंद्र पाटील, नाना भाऊ कुंवर, रवि भाऊ सहित समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
वहीं, इस आयोजन में महिला मंडल एवं मातृशक्ति की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में महाराष्ट्र समाज पीथमपुर के पदाधिकारियों ने सभी सम्मानित समाजबंधुओं के उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की कामना की।
संवाददाता — संदीपसिंह राणाजी
करणी सेना न्यूज मध्यप्रदेश

